वरिष्ठ नेता ने अपने संदेश में संबंधित संस्थाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अपराधिक कार्यवाही पर ध्यान केन्द्रित रखते हुए जिसके ज़िम्मेदारों का कुछ देशों की इंटेलीजेन्स एजेंसियों से संबंध निश्चित है, पूरी तनमयता से इस पर काम करें।
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने अपने सांत्वना संदेश में लिखा कि अपराधी एजेंटो के हाथ एक बार फिर देश की सेवा करने वाले सदाचारी जवानों के ख़ून से रंगीन हुए और पूंजी का दर्जा रखने वाले कुछ जवान जो देश की सीमाओं और देश की सुरक्षा के लिए समर्पित थे कलंकित और निर्दयी आतंकियों के हमले में शहीद हुए। इस अपराधिक घटना के ज़िम्मेदारों का कुछ क्षेत्रीय देशों तथा क्षेत्र के बाहर के देशों की इंटैलीजेन्स एजेंसियों से संबंध निश्चित है देश की संबंधित संस्थाओं को चाहिए कि इस पर ध्यान केन्द्रित रखते हुए गंभीरता से कार्यवाही करें।
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने अपने संदेश में आगे लिखा कि मैं इन शहीदों के परिजनों और पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स के विशाल परिवार को सांत्वना और बधाई देता हूं और उनके लिए सब्र और ईश्वरीय पारितोषिक तथा शहीदों के अध्यात्मिक स्थान की बुलंदी तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से दुआ करता हूं। इस घटना में होने वाली संभावित कोताही की जांच भी पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स का दायित्व है।
उल्लेखनीय है कि स्लामी गणतंत्र ईरान में यह परम्परा है कि शहीदों के परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही मृतक को शहादत जैसा महान स्थान प्राप्त होने की बधाई भी दी जाती है।